Hi All,

Prince Kumar cleared CSE-21 in Hindi Medium with AIR-426. Following is his strategy that will definitely help many Hindi Medium Aspirants:

मेरा नाम प्रिंस कुमार है। मैं बिहार के शिवहर जिले से आता हु। मैने अपना स्कूली शिक्षा गांव के ही सरकारी विद्यालय से पूरा किया और तत्पश्चात भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से 2015-18 में भूगोल में स्नातक किया ।

You can contact Prince at his Instagram Profile.

मैंने 2019 में यूपीएससी में पहला प्रयास दिया जिसमे मुख्य परीक्षा में असफल हो गया। 2020 में साक्षात्कार तक पहुंचा। इसके बाद 2021 में मैने अपना वैकल्पिक विषय भूगोल से परिवर्तित करके मैथिली साहित्य लिया और मुझे इस वर्ष 426वा रैंक प्राप्त हुआ है।

प्रीलिम्स की रणनीति – –

My Source –

  • Indian polity – Lakshmikant
  • Modern history – Class notes + Spectrum
  • Ancient and mediaeval- Old ncert + Class notes
  • Art and culture – Class notes
  • Economy – Either mrunal sir or Drishti quick book (i have solved Vivek Singh 550 Questions series)
  • Environment- Drishti quick book + Current affairs
  • Geography – Class notes + ncert (Class 11 -12th only)+ mapping from Oxford atlas
  • Science and tech – Class notes (ritesh jaisawal sir)
  • Current affairs- Vision pt 365 + Indian express newspaper

सबसे पहले विगत वर्ष के पूछे हुए सवालों का विश्लेषण करे । इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी की किस विषय से कितने प्रश्न आ रहे है और उस विषय में कौन से चैप्टर ज्यादा महत्वपूर्ण है। उदाहरण के लिए भौतिक भूगोल में सबसे ज्यादा प्रश्न जलवायु विज्ञान से पूछा जाता है , वही भुआकृति विज्ञान से प्रश्न सामान्यतः नही आते है।

प्रीलिम्स में रिवीजन बहुत जरूरी है। इसलिए केवल सीमित किताबो का अध्यन करें तथा एक ही किताब को बार बार रिवीजन करे। पढ़ते वक्त महत्वपूर्ण चीजों को हाईलाइट करले।

वर्तमान समय में प्रीलिम्स में सवाल की प्रकृति अनिश्चित हो गईं है। ऐसे में ऑप्शन के एलिमिनेशन की तकनीक पर काम कीजिए। बहुत से सवाल देखने में मुश्किल तथा नया होता है, परंतु ध्यान से एलिमिनेशन करके आप उत्तर निकल सकते है

हिंदी माध्यम में लोग साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर कम ध्यान देते है जबकि यूपीएससी में इसके सवाल बढ़ रहे है। ऐसे में तकनीक से जुड़े विषय को ध्यान से पढ़े और इसमें कांसेप्ट को ठीक ढंग से समझिए।

पॉलिटी एवम इकोनॉमी के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान होते हैं ।इसलिए इन विषयों में कोशिश करे की आपकी दक्षता बेहतर हो ।

पर्यावरण वर्तमान में एक प्रमुख विषय है। इसके अंतर्गत अधिनियम (eg – wpa 1972) , संस्था ( iucn, wwf) , अंतराष्ट्रीय कन्वेंशन , नेशनल पार्क आदि पर अधिक ध्यान दे।

CSAT –

वैसे लोग जिनकी गणित एवम रीजनिंग अच्छी है वो लोग विगत वर्ष के प्रश्न एवम टेस्ट सीरीज के अभ्यास पर ध्यान दे। Csat के कठनाई में बढ़ोतरी हो रही है , इसलिए इसे इग्नोर नही करे।

जिनका गणित बेहतर नहीं है वैसे लोग रीजनिंग एवम कॉम्प्रिहेंशन के अभ्यास पर ज्यादा फोकस करे । साथ में गणित के ज्यादा पूछे जाने वाले टॉपिक जैसे औसत , परसेंटेज , आयु , काम एवम समय आदि का भी अभ्यास कर ले।

Join here for free UPSC guidance from Mudit Jain, IPS-15, IPS-16, IRS-18, Author of Decode CSATDecode EssayDecode GS2Decode Ethics 4.0 & Decode History Books

Ethics book referred by CSE 22 Toppers: AIR –76, 91176189249, 288, 297, 299326356, 476, 541, 611, 616, 700, 737, 739, 746 & others

History book referred by CSE 21 Toppers: AIR – 44, 212, 572, 653 & others

Find PDFs of All Decode Series Books Here

Current affairs –

हिंदी माध्यम में अच्छे न्यूज पेपर की कमी है । ऐसे में कोशिश करिए की इंडियन एक्सप्रेस या हिंदू ही पढ़े । परंतु यदि आप बिल्कुल नहीं पढ़ पा रहे है ऐसे में दैनिक जागरण का राष्ट्रीय संस्करण पढ़ सकते है

न्यूजपेपर के अलावा आप विजन के मासिक पत्रिका को पढ़ सकते है। साथ ही प्रीलिम्स के समय pt -365 करेंट के लिए बेहतर स्रोत है।

Mains exam

  • Upsc के पाठ्यक्रम को ध्यान से पढ़िए एवम विगत वर्ष के पेपर को देखिए।
  • यूपीएससी के सिलेबस के अनुरूप आप अपना नोट्स बना सकते है। इतिहास , भूगोल जैसे विषय में आप किसी भी अच्छे कोचिंग के क्लास नोट्स पढ़ लीजिए । परंतु इकोनॉमी, गवर्नेंस , सोसायटी , अंतरराष्ट्रीय संबंध जैसे डायनेमिक विषय में अपने शॉर्ट नोट्स बना लीजिए।
  • एथिक्स के लिए आप दृष्टि या विजन के नोट्स से अपना नोट्स बना लीजिए । साथ में value addition के लिए उदाहरण , quotation आदि को भी तैयार कीजए।
  • हिंदी माध्यम में लिखने का अभ्यास अधिक करना होगा क्योंकि हिंदी में लिखने में गति कम होती है।

My Source-

Gs 1

  • History and culture – Class notes (Akhil murti sir)
  • Geography – My optional in first two attempts (you should make notes from vision printed material and mains 365
  • Society- Class notes + mains 365 (vision material is good for notes making)

Gs2 –

  • Polity – mains 365 + selective lakshmikant topic + Google diffrent topic of syllabus
  • Governance – vision printed
  • Social justice – mains 365 + Google browsing
  • IR – class notes + mains 365+ raus ias compass

Gs 3 –

  • Economy – raus ias compass+ mains 365 ( make short notes on important theme )
  • Environment – mains 365
  • Disaster – vision printed
  • Internal security – class notes+ mains 365 and raus compass
  • Science tech – class notes + mains 365

Gs -4

इस पेपर में मैने दृष्टि एवम फोरम ias ke नोट्स से अपना नोट्स बनाया। साथ ही बहुत से उदाहरण को add किया।
Test series – vision + drishti

उत्तर लेखन –

  • उत्तर लेखन मुख्य परीक्षा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है। इसलिए अधिक उत्तर लेखन का अभ्यास करे।
  • उत्तर लेखन में प्रस्तावना,मुख्य भाग एवम निष्कर्ष की संरचना को फॉलो करे।
  • प्रस्तावना को आकर्षक बनाने के लिए आप अच्छे परिभाषा , आंकड़े , रिपोर्ट , समसामयिक संदर्भ का प्रयोग कर सकते है।
  • मुख्य भाग मे डायग्राम , फ्लो चार्ट , ग्राफ , मैप का प्रयोग करने से उत्तर की गुणवत्ता बढ़ती है।
  • जितना संभव हो टू द प्वाइंट पूछे गए प्रश्न के अनुरूप उत्तर लेखन करे। साथ ही उत्तर में हेडिंग , सब हेडिंग का प्रयोग करे। इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण तथ्य को अंडरलाइन कर दे।
  • पॉलिटी के उत्तर में आप न्यायालय के जजमेंट , संविधान के अन्नुच्छेद , अधिनियम का प्रयोग कीजिए।
  • Gs 3 के उत्तर में आप आंकड़े एवम केस स्टडी का प्रयोग करके उत्तर को बेहतर बना सकते है।इसके लिए आंकड़ों का अलग से शॉर्ट नोट्स बना लीजिए।

यूपीएससी की परीक्षा एक लंबी प्रक्रिया होती है। इस दौरान आप कई बार काफी डिमोटिवेट भी होते है । परंतु ऐसे समय में आपको धैर्य नहीं खोना है। स्वयं को मोटिवेट रखने के लिए आप दोस्तो से बात करिए , अपने हॉबी फॉलो करते रहिए। मैं स्वयं को अभिप्रेरित करने के लिए कविता पढ़ता रहता हूं। जैसे दिनकर जी की रश्मिरथी में एक पंक्ति है –

लेकिन नौका तट छोड़ चली
कुछ पता नही किस ओर चली,
यह बीच नदी की धारा है
सूझता न कुल किनारा है,
ले लील भले यह धार मुझे
लौटना नही स्वीकार मुझे।

To win the game just remain in the game .🏹🎯

You can contact Prince at his Instagram Profile.

Other CSE 21 Topper Strategies:

Leave a Reply

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress

Discover more from DecodeCivils by Mudit Jain

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading